Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

पार्टी नाराज़ नेताओं को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही, सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव,पार्टी के विश्वास पर उतरूंगा खरा -राकेश गिरी

Follow

Published on: 22-10-2023

पार्टी नाराज़ नेताओं को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही, सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव,पार्टी के विश्वास पर उतरूंगा खरा -राकेश गिरी

0भाजपा से टिकट मिलने के बाद रविवार को राकेश गिरी गोस्वामी भोपाल से टीकमगढ़ पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। ढोल धमाकों के साथ नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश गिरी को टिकट मिलने की बधाई दी और मिठाई खिलाकर फूल मालाओं से स्वागत किया।
टीकमगढ़ विधानसभा से लगातार दूसरी बार राकेश गिरी गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी से नाम घोषित होने के बाद आज राकेश गिरी भोपाल से महामना ट्रेन से टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे।प
इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ नगर में रैली निकाली गई। रैली में राकेश गिरी गोस्वामी बुलेट पर सवार होकर निकले।
राकेश गिरी का जगह जगह स्वागत किया। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ नगर में रैली निकाली गई। रैली में राकेश गिरी गोस्वामी बुलेट पर सवार होकर निकले।
मिश्रा तिराहा पर भाजपा नेता हर्ष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। स्टेट बैंक चौराहा पर समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े। नगर भ्रमण के दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
शहर में रैली निकालने के बाद भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी गोस्वामी शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। कार्यकर्ताओं और जनता ने पिछली बार चुनाव जिताया था। इस बार भी जनता विकास का साथ देते हुए चुनाव जिताएगी। राकेश गिरी द्वारा पार्टी के नाराज हुए कार्यकर्ता हो पदाधिकारी को लेकर पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया की पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के मार्गदर्शन में बह हमेशा कार्य करते रहे हैं और उनका मार्गदर्शन उन्हें हमेशा प्राप्त रहेगा और वह एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे पार्टी के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और वह सब एक साथ हैं और वह कल भी उनके साथ थे और आज उनके साथ रहेंगे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel