Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या जन्म उत्सव एवं कन्या पुजन का किया गया आयोजन

Published on: 23-10-2023

बेटी खुशियां लाती है,वह किसी बेटे से कम नहीं है- मुख्य विकास अधिकारी

सोनभद्र। सोमवार को मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कन्या जन्म उत्सव एवं कन्या पुजन कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी मे किया गया।

जिसमे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा आयोजित कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम मे नौ नवजात कन्याओं के माताओ को बेबी किट, टावेल व मिष्ठान वितरित करते हुए कहा कि ऐश्वर्य की सूरत बनकर है लक्ष्मी आई बिटियाँ के जन्म पर आपको ढेरो बधाई साथ ही सभी पात्र नवजात कन्याओं को मुख्यमन्त्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत लाभान्वित कराये जाने हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

उसके उपरान्त वन स्टाप सेन्टर लोढ़ी मे नवरात्रि के नवमी पर आयोजित कन्या पुजन कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मन्त्रोउच्चारण के साथ पंच्चोपचार पुजन करते हुए भोजन कराया गया और दक्षिणा के साथ प्रत्येक कन्याओं को भोजन पात्र, मिष्ठान, फल, लेखन सामग्री भी वितरित किया गया।

जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत नवरात्रि के नौ दिन शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो का आयोजन जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह व जिला समन्वय साधना मिश्रा द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डी के सिंह, अमृत राय, प्रशान्त शुक्ला, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला थाना से महिला आरक्षी शारदा, लक्ष्मी, वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel