Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

कंस मामा का वध करके भाजपा काे उखाड़ फेंकना हैकांग्रेस नेत्री प्रदेश महामंत्री ने किया नुक्कड़ सभा को सबोधित

Follow

Published on: 04-11-2023
  • कंस मामा का वध करके भाजपा काे उखाड़ फेंकना है
    कांग्रेस नेत्री प्रदेश महामंत्री ने किया नुक्कड़ सभा को सबोधित
    टीकमगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो अपने आप को समूचे प्रदेश का मामा कहते हैं इस बार के विधानसभा चुनाव में हम सभी काे महाभारत जैसे कंस मामा का वध करते हुए भाजपा को उखाड़ कर फेंकना है। कांग्रेस पार्टी किसान एवं मातृशक्ित की हितैषी है यह बात कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री महिला नेत्री रोशनी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के पक्ष में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही है।
    प्रदेश महामंत्री रोशनी यादव ने टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांटी, हीरानगर, पहाड़ी खुर्द, सुनौरा खिरिया एवं हरपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी श्री बुन्देला के पक्ष में वोट मांगते हुए जहां लोगों से जनसंपर्क किया वहीं नुक्कड़ सभाओं में भाजपा को आड़ हाथों लेते हुए भाजपा प्रत्याशियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं, उन्होंने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ नौजवान, पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार आते ही नगद राशि प्रदान करने की घोषणा कर चुके हैं। रोशनी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जगह-जगह आवासों की दुहाई देते नजर आ रहे हैं मगर आवासों की सच्चाई क्या है यह जनता ही बयां कर पाएगी। क्योंकि आवास उन्हीं हितग्राहियों को दिए गए हैं जिन्होंने जिम्मेदार लोगों के माध्यम से रिश्वत देने का काम किया है। साथ ही उन्होंने गरीबी रेखा के कार्डों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अंत में रोशनी यादव ने कहा कि मेरे चाचा टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने िवपक्ष में बैठक कर जनता के पक्ष में लड़ाई लड़ने का काम किया है और वह इस समय किन परिस्िथतियों से जूझ रहे हैं, कितना परेशान उन्हें सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह बात प्रदेश सहित पूरे जिले की कांग्रेस व जनता भली भांति जानती है। साथ ही जनता का आभार करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा कहती है कि मेरा प्रत्याशी कमल है तो हमारा भी कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी भी कमलनाथ है जो किसानों को कर्ज से मुक्ित दिलाने का काम करते है। सरकार आते ही किसानों का कर्जा पुन: माफ किया जाएगा।
    इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के अलावा सूर्यप्रकाश मिश्रा, संजय नायक, गौरव शर्मा, भरत सोनी, आनंद चौबे, पार्षद पूनम जायसवाल, रामकुमार यादव, पूर्व पार्षद सुनील यादव, िरंकू भदौरा हबीब राईन, अनीस अहमद, देवेन्द्र नापित, अरविन्द खटीक, लक्ष्मन रैकवार, रानू मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की माैजूदगी उल्लेखनीय रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel