Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के गर्भकल्याणक की पूजा की गई

Published on: 11-12-2023

झांसी:- नगर के सुप्रसिद्ध जैनतीर्थ सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी में चल रहे श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान का गर्भकल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में पूज्य मुनिश्री अविचलसागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान का गर्भ में आना प्राणीमात्र के जीवों के लिए कल्याणकारी होता है। आज का गर्भकल्याणक दिवस एकेंद्रीय से लेकर पचेंद्रीय तक की जीवों की रक्षा करने का संदेश देता हैं। हमें तीन लोक के समस्त प्राणियों के प्रति अहिंसा,मैत्री,दया का भाव रखना चाहिए। इसके पूर्व प्रातःकाल में श्रीजी का अभिषेक करने का सौभाग्य वीरेन्द्र कुमार जैन ( सेवानिवृत आई.एफ.एस.), डॉ निर्देश जैन,विशाल सिंघई,ऋषभ कुमार जैन,राजीव जैन शिवाजी, सीए सुमत जैन, डॉ अर्पित जैन,बृजेंद्र मोदी,सुबोध जैन, इंजि हुकुमचंद जैन,तरुण जैन,संजय ड्योडिया,नरेश जैन मल्लन, डॉ सिद्धार्थ जैन,सलिल जैन चिरगांव,राकेश चौधरी बरुआसागर, डॉ आर.बी.जैन, सुनील जैन,प्रदीप जैन छतरपुर,विकास जैन को सहित सैंकड़ों इंद्रों को प्राप्त हुआ। शची इंद्राणी श्रीमति कमल जैन,रुचि जैन,दीपाली सिंघई,पुष्पा जैन,सुनीता जैन,कल्पना जैन,रश्मि जैन,मंजू जैन,ज्योति जैन,आयुषी जैन,नीतू मोदी,शोभना जैन,राखी जैन,दीप्ति जैन,सृष्टि जैन,सरोज जैन,रजनी जैन ने चौसठ चंवर डुढाकर भक्तिनृत्य किया। भगवान की गर्भकल्याणक पूजन में अर्घ समर्पित किए गए। इस दौरान उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन,नितिन जैन ने श्रीमण्डप पर मां जिनवाणी स्थापित करने जा सौभाग्य अर्जन किया। भोजन पुण्यार्जक श्रीमति राधा- विमल कुमार जैन, डॉ बसुंधरा – डॉ अनुज जैन ने स्वागत सत्कार किया। दोपहर के समय यागमंडल विधान में आहुतियां दी गई। समस्त मांगलिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य जय निशांत भैयाजी एवं मनीष जैन संजू के मंत्रोच्चार निर्देशन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक संजय सिंघई, पंचायत संवैधानिक अध्यक्ष अजित कुमार जैन (बीड़ी वाले),कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,राजकुमार भण्डारी,प्यावल मंत्री खुशाल जैन,संयोजक विनोद जैन ठेकेदार,मनोज सिंघई,अलंकार जैन, देवेन्द्र जैन (एलआईसी),खुशाल जैन,निशांत जैन डेयरी,सनी जैन चैनू,नितिन जैन सदर,आशीष जैन तहसील,दिव्यांश जैन,शुभम जैन जैरी,आग्रह जैन,संदीप जैन कुक्कू, अतुल जैन, नमन जैन बरुआसागर,पदवेन्द्र जैन गुड्डू विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन कर्नल व यश सिंघई एवम् महोत्सव समिति के महामंत्री राजेश जैन (पूर्व सभासद) ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
(……………..बॉक्स में………………..)
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आज
महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार संयोजक सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि मंगलवार 12 दिसम्बर को भगवान का गर्भकल्याणक मनाया जायेगा। प्रातः 7 बजे से श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा,नित्यनियम पूजन,गर्भकल्याणक पूजन हवन होगा। प्रातः 9:30 बजे मुनिश्री अविचलसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होगें। दोपहर 1 बजे सीमांतनी क्रिया (गोद भराई), दोपहर 3 बजे नवीन वेदी की शुद्धि संस्कार, सांय 7 बजे मंगल आरती, शास्त्र सभा होगी। रात्रि 8:30 बजे से देवियों द्वारा माता का जागरण, मंगल स्नान,श्रंगार, छप्पन कुमारियों द्वारा भेंट समर्पण,माता मरूदेवी की सेवा, महाराज नाभिराय का दरबार की राज्य व्यवस्था, सोलह स्वप्नों का फलादेश आदि पौराणिक दृश्यों का मंचन किया जाएगा।

पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के गर्भकल्याणक की पूजा की गई

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel