Latest News

सरकार ने योगासन के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Follow

Published on: 12-01-2024

रांची (झारखंड)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 जो हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हुई थी उसमें पहली बार शामिल योगासन प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दो खिलाड़ी नायशा सरकार और श्रेया भट्टाचार्य ने आर्टिस्टिक योगा पेयर ग्रुप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर झारखंड का नाम बढ़ाया।

आज झारखंड सरकार पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं कार्य विभाग की ओर से आयोजित खिलाड़ी नगद राशि पुरस्कार समारोह में इन दोनों खिलाड़ियों को झारखंड के खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन की ओर से ₹60000 पुरस्कार राशि प्रदान की गई l योगासन के क्षेत्र में यह दोनों पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें सरकार की ओर से पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।

उनकी इस सफलता पर पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन संगठन के अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा, सचिव श्री मलय कुमार डे, संरक्षक श्री अंशु सरकार उपाध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेवार, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा जी, सह सचिव श्रीमती प्रज्ञा परमिता ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन के सचिव श्री मलय कुमार डे ने कहा कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली इस पुरस्कार राशि से योगासन को और बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में पूर्वी सिंहभूम योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा ऐसे और खिलाड़ी उभरेंगे जो खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में मेडल ला सकते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel