Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

रामगढ़(महराजगंज) में जरूर मंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Follow

Published on: 21-01-2024

जिला संवाददाता मोहम्मद रफीक
गरीबों की मदद कर मिलता हैं सूकून।।
चहनियां विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़(महराजगंज) में जरूर मंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नवयुवक मंगल दल रामगढ़ (महराजगंज)के बैनर तले गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें अमित सिंह (चौकी प्रभारी मोहरगंज)ने नवयुवक मंडल के साथ गरीबों व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया, उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा कर मन को सुकून और शान्ति मिलती है, अगर धरती पर कोई अच्छा काम है तो वह हैं असहाय लोगों की सेवा,विना गरीब और असहाय लोगों की मदद किए हम स्वर्ग की कामना नहीं कर सकते हैं।नर सेवा ही नारायण सेवा है। सदैव से वे लोग याद किये जाते हैं जिन्होंने अपना सब कुछ देश व गरीबों की सेवा में लगा दिया हो।
जहां वर्तमान समय में लोग गरीबों को एक छोटा सा उपहार देकर गरीबों के संघ फोटो खिंचवाकर सोसल मीडिया पर दानवीर होने का झूठा ढोंग रचाते हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों को आईना दिखाता एक ऐसा युवाओं का संगठन जो प्रतिवर्ष विगत दस सालों से कंबल वितरित करता चला आ रहा है।इस संगठन के अध्यक्ष सर्व जीत यादव(बैंक मैनेजर) और उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव (सोनू)से बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमारा संगठन प्रतिवर्ष हजारों जरूरत मंदों को कंबल वितरित करता है, उनके घरों पर जाकर उनसे आने का आग्रह करता है।आज तक हमारा संगठन किसी राजनीतिक दल का प्रदर्शन नहीं करता संगठन के युवा वर्ग अपना पैसा लगाकर गरीबों को कंबल वितरित करता है।हमारा ध्येय सिर्फ गरीबों और असहाय लोगों की मदद करना है,हम किसी स्वार्थ के वसीभूत दिखावा नहीं करते हैं। हमारे संगठन का एक ही लक्ष्य है जहां तक हो गरीबों की हर संभव मदद करना क्योंकि गरीबों का कोई दोस्त व मददगार नहीं होता ,जो गरीब होता है वो गरीबों का दर्द समझ सकता है। गरीबी बहुत रूलाती व सताती है। हमारे क्षेत्र का कोई भी गरीब ठंड से न मरें यही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
इस मौके पर वकील यादव(बी.डी.सी.), परशुराम यादव, सत्यप्रकाश खरवार, प्रदुम्न प्रजापति, दिलीप सिंह यादव,आकाश यादव (फुग्गि),बंटी माली, ,अंशु यादव, गोपाल,पवन, राजकुमार,आदि लोग उपस्थित रहें

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel