Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

शिशु स्वास्थ्य को जागरुकता हेतु ‘‘हेल्दी बेबी शो’’ का हुआ आयोजन

Published on: 30-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। शिशु स्वास्थ्य को जागरुकता हेतु हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय रासपहरी में ‘‘हेल्दी बेबी शो’’ का आयोजन संस्थान के मुखिया एन. नागेश के मार्गदर्शन में एंव ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख अविजीत के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं को स्वंय एवं बच्चे की साफ-सफाई, उनके स्वास्थय पोषण, टिकाकरण तथा बच्चों के रखरखाव को लेकर जागरुक करना था। इस दौरान कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को उम्र के हिसाब से शून्य से एक, एक से तीन और तीन से पांच वर्ष की श्रेणियो में विभक्त कर ग्रामीण विकास विभाग के चिकित्सक डॉ. डी.पी. सक्सेना द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजेश सिंह ने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय-समय पर बच्चों के टीकाकरण, साफ-सफाई एवं खान-पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है जिससे बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। डॉ. सक्सेना ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर निर्णायक की भुमिका का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किया। उन्होंने माताओं को उनके एवं बच्चों के लिए जरुरी पोषण हेतु आहार तालिका की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगला प्रसाद, राजेन्द्र, मनोज कुमार, रेहाना खातून एंव ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel