Latest News
What Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So Popularशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर अज्ञात लाश की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का किया एसपी ने खुलासा,

Follow

Published on: 07-06-2024
  • 24 घंटे के अंदर अज्ञात लाश की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  • पत्नी ने अपने जीजा के भाई से प्रेम प्रसंग के चलते करबाई पति की हत्या

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 05.05.24 को बम्होरी चौकीदार सुन्दरलाल चढ़ार निवासी बम्होरी ने बम्होरी में पैट्रोल पम्प के पास अज्ञात व्यक्ति मृत पड़े होने की सूचना थाना दिगोड़ा में दी। दिगोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर देहाती नालिसी लेख कर शव पंचनामा कार्यवाही की जाकर शव के पास में पड़ी मोटर साईकिल के रजि० नं० के आधार पर मृतक की पहचान अशोक पिता चन्द्रभान पाल उम्र 27 बर्ष निवासी जटउआ थाना सोजना का होना पाया। मृतक के शरीर में पाई गई चोटो के आधार पर थाना दिगाँड़ा में अपराध क्रमांक 170/24 धारा 302 ता.हि. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा उक्त अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं एसडीओपी जलारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक एम.पी. गौड के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस की कार्यवाही गठित पुलिस टीम के द्वारा कड़ी मेहनत लगन से साइबर सेल एवं मुखबिर की सहायता से उक्त अज्ञात लाश कि शिनाख्त एवं घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का कारण आरोपी सीताराम पाल (मृतक के साडू का छोटा भाई) एवं मृतक की पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते मुख्य आरोपी द्वारा अपने मामा के लड़का प्रेमलाल पाल के साथ मिलकर मृतक की पत्नी के कहने पर मृतक की हत्या कर दी गई।

तरीका ए वारदात दिनांक 4.6. 24 को आरोपियों द्वारा मृतक को ओरछा मंदिर जाने की कहकर साथ ले गये। ओरछा से वापस आते समय बम्होरी पैट्रोल पम्प के पास सभी ने खेत में साथ बैठकर शराब पी, मृतक के नशे में आने के उपरांत आरोपी एवं उसके साथी के द्वारा मृतक के हाथ पैर पकड़कर मुंह एवं नाक दवाकर गले में तौलिया की किनार बांधकर हत्या कर दी।

मृतक अशोक पिता चन्द्रभान पाल उम्र 27 वर्ष निवासी जटौआ थाना सोजना जिला ललितपुर उ0प्र0

आरोपीयों का विवरण- 1. सीताराम पिता घनश्याम पाल उम्र 20 साल नि० सुकलगुवां थाना मडावरा जिला ललितपुर उ०प्र० 2. प्रेमलाल पिता चिपड पाल उम्र 24 साल नि० नैकौरा थाना सोजना जिला ललितपुर उ०प्र० 3. मृतक की पत्नी उम्र 22 साल

उक्त घटना का खुलासा एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी. एम पी गौड, उनि. नीरज लोधी, उप निरीक्षक मयंक नागायच, सहायक उप निरीक्षक कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक रहमान खान, प्रधान आर. 386 मुकेश राय, प्रधान आरक्षक 275 विजय सिंह, प्रधान आरक्षक 88 राकेश घोष, प्र०आर 255 अवधेश खरे, आरक्षक 240 अभय वर्मा, आरक्षक 367 आशीष मिश्रा, आरक्षक 732 नीलू सिंह, आरक्षक 126 अजील, आरक्षक 490 शैलेंद्र रावत, आरक्षक 249 अरविंद, सुनील, आरक्षक अक्षय, म०आर० राखी यादव एवं म०आर० कल्पना साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel