Latest News
What Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So Popularशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दहन किया राहुल गांधी का पुतला, हिंदू वाले बयान पर की निंदा

Follow

Published on: 02-07-2024

*प्रेस विज्ञप्ति। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दहन किया राहुल गांधी का पुतला, हिंदू वाले बयान पर की निंदा। आज हिंदुओं का विरोध करते-करते राहुल गांधी भारतीय संस्कृति का विरोध खुलेआम करने लगे – इंजी अभय यादव। राहुल गांधी अपने हिंदू वाले बयान पर सबके सामने माफी मांगे – राकेश गिरी।* टीकमगढ़। आज स्थानीय सिंधी धर्मशाला चौराहे के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाअध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव की मुख्य उपस्थिति में युवा मोर्चा नगर मंडल अशोक मैडी राय सहित के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर मंडल के नेतृत्व में आज राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है, राहुल गांधी का संसद का हिंदू विरोधी बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है, जहां हिंदुओं का विरोध करते-करते वह भारतीय संस्कृति व सभ्यता का विरोध करने पर खुलेआम उतर आए हैं, इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उनका पुतला दहन किया गया और युवा मोर्चा उनके बयान की कड़ी निंदा करता है। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हिंदू विरोधी मानसिकता है जो उनके बयानों में साफ देखी जा सकती है, उन्हें संसद में दिए बयान हिंदू हिंसक होते हैं पर सबके बीच माफी मांगे। युवा मोर्चा के साथ पुतला दहन में भाजपा के नेता महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट, नरेश तिवारी, रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति, अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद खटीक, देवेंद्र नापित, प्रवीण नामदेव, श्याम यादव, आदित्य योगी, विनय सेन, अंकित तिवारी, उत्कर्ष श्रीधर, जितेंद्र जैकी यादव, स्वप्निल तिवारी, अशोक मेडी राय, धर्मेंद्र परमार, अर्जुन यादव, संस्कार रजक,मनोहर अहिरवार, हिमांशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel