मुख्यमंत्री से मिले मेजर जेनरल परमवीर सिंह डागर

kamran

July 25, 2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में मेजर जेनरल परमवीर सिंह डागर (जीओसी, 23 इन्फेंट्री डिवीज़न, दीपाटोली) ने मुलाकात की।

मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 28 जुलाई 2024 से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित हो रहे डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ओपनिंग सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।