प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

छेड़छाड़ कर रहे युवक को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा

महिलाओं और छात्राओं पर कर रहा था अश्लील फब्तियां, पुलिस ने हिरासत में लेकर किया चालान

रोहटा। थाना रोहटा की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रासना आश्रम के निकट खड़ा होकर रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बाद में चालान कर दिया।

एंटी रोमियो टीम प्रभारी कुमारी निमेश ने बताया कि मंगलवार को वह सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थीं। इस दौरान पुलिस टीम मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रासना आश्रम के निकट पहुंची। वहां एक युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार युवक मार्ग से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर अश्लील फब्तियां कस रहा था और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था।

पुलिस टीम ने युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र महक सिंह निवासी मीरपुर बताया। पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

एंटी रोमियो टीम ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह की हरकत करने वाले युवकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram