Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

रांची : स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

Follow

Published on: 13-08-2024

मोरहाबादी मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल श्री अंजनी मिश्रा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

रांची (झारखंड)। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल श्री अंजनी मिश्रा, उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया।

प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल श्री अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल, कार्य एवं दायित्व को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों को ससमय कार्यक्रम स्थल लाने का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी गणमान्य लोगों को ससम्मान उनके निर्धारित स्थान में बैठायें।

ब्रीफिंग के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर समारोह स्थल में प्रवेश न करें, इसका विशेष ध्यान रखें।

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा समारोह स्थल का मुआयना कर शेष आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
3. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
4. एसएसबी – एक प्लाटून
5. बिहार पुलिस – एक प्लाटून
6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
8. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. जैप-2 – एक प्लाटून
10. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
11. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
12. होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
13. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
14. एनसीसी – एक प्लाटून (ब्वॉयज)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन श्री कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. सहायक पुलिस अधीक्षक (परिक्ष्यमान) करेंगे। श्री अमित कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) लोहरदगा परेड का द्वितीय समादेशन करेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel