अविश्वास षड्यंत्रों को फेल कर अब किया काम शुरू वार्ड 2 व 21 में निर्माण कार्यो का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Follow

Published on: 08-09-2024

*अविश्वास षड्यंत्रों को फेल कर अब किया काम शुरू**वार्ड 2 व 21 में निर्माण कार्यो का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*टीकमगढ़। पिछले कुछ समय से नगर पालिका में उठापटक के माहौल से सफलतापूर्वक निपटने के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक ने पुनः विकास निर्माण कार्यो को शुरू कर दिया है। पहले पूर्व सीएमओ के हठी स्वभाव के कारण निर्माण कार्य रुके रहे। फिर अपनो के द्वारा नपाध्यक्ष के विरुद्ध षड्यंत्र कर अविश्वास प्रस्ताव के चलते नगर पालिका टीकमगढ़ में विकास कार्य रुके रहे। लेकिन उक्त सभी व्यवधानों व षड्यंत्रों को फेल करके नपाध्यक्ष पप्पू मलिक ने पुनः विकास निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। जिसके चलते नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 एवम 21 में स्वीकृत किये गए निर्माण कार्यो नपाध्यक्ष पप्पू मलिक द्वारा भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान नपा अध्यक्ष पप्पू मलिक ने कहा कि शहर के सभी वार्ड के लोग अपने पार्षदों को जो समस्या बताते हैं उनका तत्काल निराकरण करने का काम नगर पालिका प्रशासन कर रहा है। अभी तक राजनैतिक दखल के चलते जो बाधाएं आ रही थी, उन्हें दूर कर दिया गया है। इसलिए अब नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य और तीव्र गति से कराए जाएंगे। आज जिन कार्यो का भूमिपूजन किया गया है, उनमें शहर के वार्डो में सड़क, नाली एवम नल पाइप लाइन का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इतना ही नही, साथ में महेन्द्र सागर तालाब का भी सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक के साथ पार्षद फरीद खान, इंजीनियर विश्वकर्मा सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।

आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं!

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media