Latest News
What Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So Popularशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने बाढ़ और राहत चौपाल लगाकर सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

Published on: 23-09-2024

रायबरेली। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर रहा हैं। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा ले रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर रही है। टीम स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए तत्काल मदद के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

आज जिला प्रशासन खाद्य सामग्री, पानी, और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण करती नजर आयी। अपर जिला अधिकारी (प्रशा) सिद्धार्थ ने बताया है कि सभी तहसीलों में उप जिला अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर बाढ़ और राहत चौपाल आयोजित की जा रही है।

जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और उसके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें प्रभावित लोगों को आश्रय और भोजन आदि सामग्री समय से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है और आवश्यक दवाएं जरूरतमंदों को दी जा रही। विद्युत और संचार सेवाओं को बहाल करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel