Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत रायपुर में कृषक प्रशिक्षण आयोजित

Published on: 25-10-2024

नरहरपुर । कांकेर विकास खंड नरहरपुर अन्तर्गत एक्सटेंशन रिफॉर्म्स “आत्मा” योजनांतर्गत राज्य के अंदर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर हेतु विकासखंड – नरहरपुर के 28 कृषकों को जय राम साहू जी, अध्यक्ष, विकासखंड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति नरहरपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के डॉ. आर एच रिछारिया प्रयोगशाला में आयोजित की गई।

डॉ. संजय कुमार भारिया सर सहायक प्राध्यापक इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा डॉ. आर एच रिछारिया प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया जिसमें सभी कृषकों को अक्ति धान जननद्रव्य संग्रहालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संजोये हुए 23,250 धान जनन द्रव्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ उन्हें प्रयोगशाला में चल रहे अन्य अनुसंधान गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें पादप ऊतक संवर्धन तकनीक, संकरता और डीएनए फिंगरप्रिंटिंग परीक्षण , छत्तीसगढ़ जिंक धान, जिनको धान , संजीवनी धानऔर मधुराज धान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण उपरांत किसान भाइयों को राष्ट्रीय किसान मेला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किस्मों, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केंद्र, निजी बीज कंपनी एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की गई l

इस दौरान दिनेश कुमार कुंजाम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर, रोशन कुमार निषाद, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर नरहरपुर बीरबल मरकाम, मनोज सलाम, कृषक मित्र एवं ग्राम मासुलपानी, देवगांव, पत्थर्रीनारा, ढोढरापहर, बिरनपुर एवं करियापहर, विकासखंड – नरहरपुर के 28 कृषक सम्मिलित हुए ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel