रायबरेली। आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के पदाधिकारी सन्ने खा हाजी साहब का आज इंतेकाल हो गया, आज शाम उनका अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में किया जाएगा। सन्ने खा एक नेक दिल मिलनसार व्यक्ति थे। उनके कार्यकाल को चौहान गुट हमेशा याद रखेगा। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने के नेतृत्व में पदाधिकारियों घर पहुंच कर परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री चौहान ने कहा सन्ने खा के जाने के बाद हमारे व्यापार मंडल चौहान गुट को सदैव उनकी कमी महसूस होगी। सभी पदाधिकारियो ने उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मो उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, इम्तियाज खान सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।