Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

Published on: 22-11-2024

लखनऊ। देश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रदेश सरकार पशुधन के सर्वांगीण विकास हेतु कृषकों के हित में अनेको लाभकारी योजनाएं संचालित की है तथा उनमे गति प्रदान करने के लिये नये अभिनव प्रयोगों से प्रदेश में नयी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लागू किया जा रहा है। पशु स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण, पशुधन बीमा, के साथ-साथ नवीन पशुचिकित्सालयों का निर्माण तथा वृहद गौ-संरक्षण केन्द्रों की स्थापना के साथ-साथ अस्थायी गो-आश्रय स्थल स्थापित किये जा रहे है।

नस्ल सुधार हेतु सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग से गोवंशीय पशुओं में मात्र बछिया उत्पादन हेतु व्यापक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में प्रदेश में मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत तथा पोषण मिशन में इच्छुक कृषक/पशुपालकों को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों से गोवंश (अधिकतम 4 गोवंश प्रति लाभार्थी पशुपालक) सुपुर्दगी में दिए जा रहे हैं।

प्रदेश में वर्ष 2022-23 में 362.414 लाख मी० टन दुग्ध उत्पादन कर देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2023-24 में 412.32 लाख मी०टन उत्पादन किया गया है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के अतिरिक्त अण्डा उत्पादन में भी तेजी आई है। वर्ष 2022-23 में 4558.548 लाख अंडों का उत्पादन किया गया है। वर्ष 2023-24 में 5389.90 लाख (अंनतिम) अण्डा उत्पादन किया गया है।  वर्ष 2022-23 में 1191.760 हजार टन मांस का उत्पादन किया गया है। वर्ष 2023-24 में 1347 हजार मी०टन मांस उत्पादन किया गया है।

इन उत्पादों से कृषकों/पशुपालकों, अण्डा उत्पादकों एवं मांस के कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो रहा है। साथ ही आमजन को पौष्टिक आहार भी मिल रहा है।
प्रदेश में पूर्व कुक्कुट विकास नीति के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में 30,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 316 इकाइयां व 10,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 375 इकाइयां एवं 10000 ब्रायलर पैरेंट पक्षी की 44 इकाईया क्रियाशील है। जिससे 107.08 लाख अंडा प्रतिदिन उत्पादित किया जा रहा है तथा ब्रायलर पैरेंट इकाइयों से 52.68 लाख चूजे प्रतिमाह उत्पादित हो रहे है।

कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में 10,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 45 इकाइयां, 30,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 25 इकाइयां एंव 60,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 19 इकाइयां तथा 10000 ब्रायलर पैरेंट पक्षी की 04 इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में इन 93 इकाईयों के स्थापित होने से रु0 214 करोड का अनुमानित निवेश व 8280 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है।
कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में 10,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 09 इकाईयां, 30,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 09 इकाईयां एंव 60,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 06 इकाईयां तथा 10000 ब्रायलर पैरेन्ट पक्षी की 02 इकाईयों को भी लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में इन इकाईयों के स्थापित होने से रु0 67.35 करोड़ का अनुमानित निवेश व 3240 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार सृजन हुआ है। वर्ष 2022-23 में 1660.24 लाख खुराक लक्ष्य के सापेक्ष 1090.50 लाख खुराक पशुओं का टीकाकरण किया गया है। वर्ष 2023-24 में 1276.28 लाख खुराक लक्ष्य के सापेक्ष 1238.18 लाख खुराक टीकाकरण किया गया। वर्ष 2024-25 में 1705.60 लाख खुराक लक्ष्य के सापेक्ष माह अगस्त 2024 तक 894.60 लाख खुराक पशुओं की बीमारी का टीकाकरण किया गया है।

प्रदेश में त्वरित गति से नस्ल सुधार हेतु उ०प्र० पशु प्रजनन नीति लागू की गई है। वर्ष 2023-24 में लक्ष्य 212.17 लाख के सापेक्ष 216.18 लाख पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया गया। वर्ष 2024-25 में लक्ष्य 216.300 लाख के सापेक्ष माह अगस्त 2024 तक 101.07 लाख पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया गया। प्रदेश में जोखिम प्रबन्धन एवं पशुधन बीमा वर्ष 2023-24 में 1,73,300 लक्ष्य के सापेक्ष 89,084 पशुओं का बीमा किया गया तथा वर्ष 2024-25 में 5,14,666 लक्ष्य के सापेक्ष अद्यतन 56,038 पशुओं का बीमा किया जा चुका है।

वर्ष 2023-24 में 41 जनपदों में एल०एस०डी० बीमारी से प्रभावित हुये थे। एल०एस०डी० टीकाकरण लक्ष्य 1,60,00000 के सापेक्ष 1,59,56,700 पशुओं में टीकाकरण किया गया। वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत टीकाकरण किया रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्येय है कि किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो। किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनायें, कार्यक्रम संचालित किये हैं। कृषि के साथ-साथ पशुपालन करने से कृषकों की आय में वृद्धि हो रही है। दुधारू पशुओं के पालने से किसानों/पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि एवं लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। अंडा/कामर्शियल लेयर पक्षी के पालन से भी पालकों की आर्थिक प्रगति हो रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel