Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

मानक विहीन खड़ंजा लगाने से ग्रामीणों मे रोष 

Published on: 01-02-2025

रायबरेली। सरेनी ब्लाक के रासीगाँव में खड़ंजे निर्माण में घटिया सामग्री व पीली ईंट लगाने से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। नाली-खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। वहीं निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी कर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी सरेनी ब्लाक के अधिकारियो द्वारा कार्यों का निरीक्षण नहीं किया और लापरवाही के चलते सरकार की दी गई धनराशि से खड़ंजे का निर्माण कार्य घटिया सामग्री व पीली ईंट से कराया जा रहा है।

वहीं खड़ंजे पर पीली ईंट में लग रहें घटिया सामग्री मसाले से एक ग्रामीण ने ईंट उखाड़ने की कोशिश की तो ईंट उसके हाथ में आ गई, जिससे कि प्रतीत होता है कि सचिव अजय व ग्राम प्रधान की लापरवाही से कैसे, घटिया सामग्री व पीली ईंट से विकास कार्य खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ना तो कोई सरेनी ब्लॉक का जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण करता है, और ना ही इसकी कोई जांच होती है, टेबल के नीचे से लेनदेन में सारी जांच-पड़ताल घटिया निर्माण की कार्यवाही सब फाइलों में दबा दी जाती हैं,और सरकारी पैसा बैंक से निकालकर बंदरबांट कर लिया जाता हैं।

जांच के नाम पर बस खाना पूर्ति की जाती हैं, अब देखना होगा इस काम में क्या कार्यवाही की जाती हैं।जबकि देखा जाए तो जिस भूमि पे खड़ंजे का निर्माण हो रहा है वह चारागाह और किसान लक्ष्मी औतार की भूमि संख्या 221 क की जमीन है जिसका विवाद चल रहा है।

वही पर प्रधान अपनी वोट की राजनीत के चलते जबरन खड़ंजे का कार्य करा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा जबरन चारागाह की भूमि पर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, सबसे बड़ा सवाल क्या चारागाह की भूमि में किसी का कब्जा हो सकता है?

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel