Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार आर.टी.ई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू

Follow

Published on: 05-02-2025
  • 05 से 20 फरवरी तक https://rteeastsinghbhum.com पर जमा करें ऑनलाइन आवेदन

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 05 फरवरी से शुरू कर दी गयी है।

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत जिला के गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर अभिवंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लिया जाएगा।

ऑनलाइन पोर्टल rteeastsinghbhum.com पर दिनांक 05.02.25 से 20.02.2025 तक ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।

अभिवंचित समूह, कमजोर वर्ग एवं पारिवारिक आय के प्रमाण स्वरूप निम्नांकित दस्तावेज मान्य होंगे :-

1. अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के प्रमाण के लिए बच्चों के पालक/अभिभावक का कोई भी सरकारी दस्तावेज, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति होने का उल्लेख हो।
2. 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए मेडिकल बोर्ड/असैनिक शल्य चिकित्सक, सदर अस्पताल/ चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
3. संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र।

गौरतलब है कि विगत वर्ष जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं अभिभावक संघ के प्रतिनिधि की उपस्थिति में कुल चार चरणों में 1504 सीट के विरुद्ध 1384 बच्चों का लॉटरी के माध्यम चयन किया गया था, जो अभी तक का आरक्षित सीट पर सर्वाधिक नामांकन है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि इस वर्ष शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने सभी योग्य बच्चों के अभिभावकों से आवेदन करने एवं अन्य लोगों को भी इस सम्बंध में जागरूकता लाने की अपील की है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel