दिल्ली में जनता का फैसला देश के लिए शुभ संदेश : पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”

Manindar Manish

February 9, 2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी सुन्दरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल” ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर दिल्ली की देवतुल्य जनता को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने बदलाव का जो फैसला लिया है, वह ऐतिहासिक है, यह न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि जनता विकास और सुशासन चाहती है न कि भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति।

अनमोल वर्मा ने कहा कि दिल्ली की देवतुल्य जनता ने झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, नाटक और अहंकार की राजनीति को नकारते हुए विकास और विश्वास की राजनीति पर मुहर लगा दी है। कहा कि इस ऐतिहासिक जनादेश के साथ, भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है और दिल्ली को आप-दा मुक्त कर दिया है।

अनमोल वर्मा ने इस भव्य एवं प्रचंड विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत हार्दिक बधाई और साधुवाद दिया।