Latest News

सरोजनीनगर के व्यापार मंडल के इकाइयों की समिक्षा बैठक की गई 

Published on: 06-03-2025

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा निर्देशित विधानसभा सरोजनी नगर के व्यापार मण्डल इकाईयों की समीक्षा बैठक विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला (शेरू) के द्वारा बुलाई गई जिसमें प्रदेश महामंत्री विनोद सिंह,सभी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवम् पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में समीक्षा के साथ साथ निर्देशित भी किया गया और व्यापारियों द्वारा दी गई।

समस्याओं की सूची भी प्राप्त की गई जिस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उचित माध्यम और संगठन द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष अतुलकु मार सिंह को सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष( युवा प्रकोष्ठ ) पद पर नियुक्त किया। जिसका सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

बैठक में डॉ अवधेश कुमार सिंह, खलील अहमद , शंकर अटवानी जी, अजय प्रजापति, गौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप रावत, बिजनौर व्यापार मंडल अध्यक्ष ध्रुव यादव, विधानसभा सरोजनी नगर उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेखा तिवारी समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel