दुर्गूकोंदल। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव दो बार निरस्त होने से कांग्रेसी बौखला गए हैं। और जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव निरस्त कराने का षड्यंत्र भाजपा नेताओं पर लगा रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंग आचला ने कहा कि लोकतंत्र में राजतंत्र जैसी रवैया अधिकारियों ने भाजपा नेताओं के इशारे में निर्मित कर दिया है, लगातार तिथि बदलना भाजपा और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही है।
भाजपा पूरे देश भर में गंदा राजनीति करती है। इसे देश भर के जनता जान चुकी है। पर प्रशासन चलाने वाले अधिकारी भी निष्पक्ष काम करना छोड़कर भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर तिथि बदल रहे हैं। कांग्रेस के 8जनपद सदस्य हैं। स्पष्ट है। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव निर्बाध रूप से संपन्न होनी चाहिए। लेकिन भाजपा के 3जनपद सदस्य हैं, इसके बाद भी अपना अध्यक्ष बनाने की बात कह रही है, ये हास्यास्पद है।
हर कोई भाजपा की नौटंकी चाल को देखकर हंस रही है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे। पिछले समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, हमारे 4 जनपद सदस्य थे। हमने जनादेश स्वीकार किया। भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने। इस समय हमारे 8जनपद सदस्य हैं। इसे भाजपा को स्वीकार करना चाहिए। पर जनादेश के विरूद्ध जो षड्यंत्र रची जा रही है। तिथि बदली जा रही है। इसके हम खिलाफ हैं।
जनता भी देख रही है। एक महिने का समय हो रहा है। विकास कार्य चालू होनी चाहिए। लेकिन सबका साथ सबका विकास कहने वाली भारतीय जनता पार्टी खुद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में बाधा डाल कर विकास में रोड़ा डाल रही है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की नारा लगाती है। पर इनका नारा खुद के विकास के लिए है। भाजपा विकास करने वाली नहीं, बल्कि षड्यंत्र करने वाली पार्टी बन गई है।
भानुप्रतापपुर विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है। जनता कांग्रेस नीति से प्रभावित है। इसीलिए दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर, चारामा में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पूर्ण बहुमत मिली है। भाजपा नेता अपने सरकार का घमंड ना करें। जनादेश का सम्मान करें अन्यथा जनता कुर्सी से उतार देगी। श्री आचला ने कहा अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस के बनेंगे। हमारे जनपद सदस्य समर्पित हैं। अपने मान सम्मान को समझते हैं।