Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा संस्कार, समाज और राष्ट्र सेवा की बुनियाद–धन्नजय सिंह

Follow

Published on: 12-03-2025

चंदौली, चहनियां। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में एनएसएस शिविर का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह और मुख्य अतिथि डॉ.मदन राम ने मां सरस्वती, बाबा कीनाराम और लोकनाथ सिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण करके किया।

अतिथि सम्मान की श्रृंखला में महाविद्यालय के प्रवक्ताओ,अध्यापकों, कर्मचारियों ने कार्यक्रम के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत और बाबा कीनाराम का भजन प्रस्तुत कर राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह को संगीतमय बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मदन राम ने सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं को उनके कार्य शैली और उनके अभिरुचि के प्रति बधाई देते हुए निज भविष्य में उसे अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक धनंजय सिंह ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा संस्कार, समाज और राष्ट्र सेवा की बुनियाद है।

उन्होंने शैक्षणिक साहित्यिक कला और क्रीडा से संबंधित अपने अनुभव साझा करते हुए एनएसएस के प्रति अवधारणाएं रही और आज उसका आधार स्तंभ क्या है उस पर विशेष रूप से परिचर्चा कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के उन सभी पहलुओं को गहराई से बताते हुए उन्हें जीवन मे उतारने की प्रेरणा दी ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ 0 सर्वेश शर्मा, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ.गोविंद नारायण, रितेश पांडे, सिद्धार्थ शंकर ओझा, अभिषेक चौबे, आशुतोष चौरसिया, रामदुलार, प्रेमचंद पप्पू आदि उपस्थित रहें। संचालक रितेश पाण्डेय ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel