Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त द्वारा घाटशिला के एसडीओ एवं डीसीएलआर कार्यालय का किया गया निरीक्षण

Follow

Published on: 08-05-2025

  • कार्यालयीय कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, कोर्ट में लंबित वाद, ऑनलाइन उपस्थिति, जन शिकायत निवारण एवं भू-अर्जन के मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत एसडीओ एवं डीसीएलआर कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने एसडीओ कार्यालय में लंबित न्यायिक वादों, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिकाएं, सीएनसी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं इंडेक्स रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। वहीं डीसीएलआर के आदेश के बाद सीओ द्वारा आदेशानुसार कार्रवाई नहीं करने वाले सीओ को स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया ।

डीसीएलआर कार्यालय में पंजी एवं कैशबुक का उचित संधारण नहीं पाया गया जिसपर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताते हुए गाइडलाइन के अनुरूप संधारण के निर्देश दिए । उन्होंने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दस्तावेजों का संधारण सरकारी मानकों एवं नियमावली के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा कार्यालय में लंबित संचिकाओं के निष्पादन में तेजी लाने, कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति पंजीकरण को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित हों एवं ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। अनुपालन नहीं करने की स्थिति में कर्मचारी अनुपस्थित माने जाएंगे।

डीसीएलआर कार्यालय के कार्यों की समीक्षा में लंबित भू-अर्जन मामलों, रैयतों के मुआवजा भुगतान की स्थिति, संबंधित संचिकाओं एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई। उन्होंने मुआवजा भुगतान हेतु प्राप्त राशि के उपयोग, भुगतान की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भू-अर्जन संबंधी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि लाभार्थियों को समय पर मुआवजा प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के निष्पादन में गंभीरता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने हेतु इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे । मौके पर अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एलआरडीसी श्री नीत निखिल सुरीन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel