• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Sunday, July 27, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा, विकास कार्यों की नई लकीर खीचें : जिला उपायुक्त

by Manindar Manish
May 10, 2025
in झारखंड
0
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा, विकास कार्यों की नई लकीर खीचें : जिला उपायुक्त

  • ग्रामीणों को हर संभव सहयोग को लेकर किया आश्वस्त, बोले… सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा, विकास कार्यों की नई लकीर खीचें… जिला दण्डाधाकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान द्वारा साप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी का सघन दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समूहों, किसानों, महिला उद्यमियों एवं शिल्पकारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके कार्यों को देखा तथा उन्हें और बेहतर करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया ।

स्थानीय उद्यमिता और शिल्प को बढ़ावा देने पर बल

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में संचालित हस्तकरघा केन्द्र का दौरा कर वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों, उनकी आय, विपणन की उपलब्धता एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

शिल्प एवं कृषि क्षेत्र का गहन अवलोकन

कुईलिसुता गांव में डोकरा शिल्प समिति, बंबू आर्ट क्राफ्ट एवं सॉस मेकिंग इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जहां परंपरागत कला को आजीविका के रूप में अपनाने वाले शिल्पकारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा गया। इसी क्रम में पारूलिया एवं गोहला गांव में संचालित फार्मिंग क्लस्टर का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्थानीय किसानों से बातचीत कर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर कृषि को लाभकारी बनाने के उपायों पर चर्चा की और उन्हें नवाचारों को अपनाने हेतु प्रेरित किया ।

पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव की पहल

फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के अंतर्गत गोहला गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित मानसी कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम माताओं, नवजात शिशुओं के पोषण एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करता है। अधिकारियों ने कुपोषण से उबर चुके बच्चों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा सिकल सेल जाँच एवं उपचार प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।

योजनाओं की पहुँच पर सुनिश्चित कराने का विशेष निर्देश

इस भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की और उपस्थित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी और लाभ हर योग्य व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँचे। उन्होंने पारदर्शी एवं जनसंवेदनशील प्रशासन की आवश्यकता पर बल दिया।

समावेशी विकास की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता

क्षेत्र भ्रमण में न केवल योजनाओं की समीक्षा का अवसर था, बल्कि स्थानीय समुदायों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी थी। जिला प्रशासन की यह कोशिश है कि आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सतत् एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

मौके पर बीडीओ सुश्री अदिति गुप्ता, सीओ श्री ऋषिकेश मरांडी तथा जिला स्तरीय व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान, कला क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण व अन्य उपस्थित थे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के नए अस्पताल परिसर के सुचारू संचालन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : जनता त्रस्त, नेता मस्त : व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : राकेश साहू

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : राज्यपाल ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्लेटिनम जुबिली की दी शुभकामनाएं

July 26, 2025
Next Post
जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया - बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

अन्नय मित्तल ने जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अन्नय मित्तल ने जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 23, 2024

July 16, 2024
जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई रूआर, 2024 (Back to School Campaign) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला*

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई रूआर, 2024 (Back to School Campaign) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला*

July 20, 2024

वार्ड नंबर 21 के लोगों को मिला पानी,

June 15, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री
  • 0x1c8c5b6a
  • वनिता समाज ने हरियाली तीज का किया भव्य आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
6109
2480898
Total Visitors
289
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.