Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पांच बागवानी लाभुकों से एनजीओ ने किया करार, मंडी के भाव के आधार पर किसानों को देंगे दाम

Follow

Published on: 16-05-2025

  • चाकुलिया प्रखण्ड में मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय सम्मेलन 

जमशेदपुर (झारखंड)। उनके उत्पादित फलों का उचित मूल्य प्राप्त हो तथा बाजार का एक्सपोजर मिले इस बाबत विचार-विमर्श हेतु चाकुलिया प्रखण्ड परिसर में प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में बीडीओ आरती मुंडा, एपीओ समेत जनप्रतिनिधि, लाभुक, बागवानी मित्र, कृषक मित्र, मेट, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ATM, BTM, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, पंचायत सेवक, JSLPS, CSOs एवं आम क्रेता/विक्रेता (Vendors), एनजीओ के प्रतिनिधि सहित विभिन्न संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही।

सम्मेलन का उद्देश्य बागवानी उत्पादों, विशेषकर आम के विपणन और मूल्य संवर्धन हेतु ठोस रणनीति विकसित करना था, जिससे लाभुकों को उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सके एवं बागवानी को एक सतत आजीविका के रूप में प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यशाला के पश्चात फिल्ड विजिट के दौरान एनजीओ Intent to Solution एवं श्रीसरन्या द्वारा पांच बागवानी लाभुकों के बगान का चयन किया गया जिसका उत्पाद वे बेचकर किसानों को मंडी के भाव के आधार पर देंगे, बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी। किसानों ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए कह कि औने-पौने दाम में आम बेचना पड़ रहा था, इस प्रयास से उन्हें उचित दाम मिलेगा तथा बाजार को भी समझ सकेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel