Latest News

युवा कांग्रेस ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 09-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के 125 वॅ शहादत दिवस पर साकची गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मौके पर राकेश साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अनन्य प्रयासों से हमे स्वतंत्र भारत प्राप्त हुआ है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा कांग्रेस वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार उपाध्यक्ष गौतम साहू मो रिज़्ज़ु अमित श्रीवास्तव रवि रंजन पंकज यादव संतोष गुप्ता सत्यदेव प्रसाद अशोक साहू तारकेश्वर महतो निखिल तिवारी सुमित साहू आदि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel