Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

बिना हेल्मेट दो पहिया वाहनों चालकों को पेट्रोल नहीं देने, 90 दिनों के भीतर हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश

Follow

Published on: 18-06-2025

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु आवश्यकतानुरूप स्लाइडिंग बैरियर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर्स, साइनेज लगाने का निर्देश 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर विमर्श किया गया।

उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित 27 मामलों पर प्रभावित परिवारों को 90 दिनों के भीतर मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम को दिया गया। उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट या अन्य कागजात आदि के लिए पीड़ित परिजनों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर टाइम बाउंड कार्य करें।

बैठक में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने, सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रोत्साहित करने हेतु भी निर्देशित किया गया । गुड समारिटन को 5 हजार रू तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, गुड समारिटन को कानूनी कार्रवाई से अलग रखा जाता है, इसकी भी जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में हाईवे किनारे पार्किंग, गलत साइड में ड्राइविंग व ओवरस्पीड प्रमुख कारण पाया गया । सभी दुर्घटनास्थलों की क्रमवार समीक्षा कर एहतियातन कदम उठाये जाने का निदेश एनएचएआई एवं पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। घूमावदार या अंधा मोड़ के समीप मिरर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, स्लाइडिंग बैरियर लगाने की बात कही गई ताकि वाहनों की गति धीमी होने से दुर्घटनाओं में कमी आए।

मई माह में घटित 29 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मृत्यु एवं 12 व्यक्ति घायल हुए। वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, हाईवे में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय जरूर किए जायें जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हो।

312 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, करीब 22 लाख रू. जुर्माना वसूला गया

मई माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 312 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में लगभग 22 लाख रू. जुर्माने की वसूली की गई । 3346 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गए जिनमें 2842 पुरूष एवं 504 महिलाएं हैं ।

बैठक में डीटीओ श्री धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण श्री दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीएसपी श्री भोला प्रसाद, डीएसपी ट्रैफिक,टाटा स्टील व जुस्को के प्रतिनिधि तथा बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel