Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेड क्रॉस भवन में योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया

Follow

Published on: 21-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए योग का विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के दौरान आसानी से किए जाने वाले वे सारे योग बताए गए जो उम्र के इस पड़ाव में व्यक्ति को सक्रिय रहने में मदद करते हैं साथ ही निरोग रखते हैं।

योग सत्र का आरंभ रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से जानकारी देने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं योग के अन्य जानकार शामिल हुए। रेड क्रॉस भवन में हुए इस विशेष योग सत्र के दौरान 50 से अधिक रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं एवं समाज के अन्य लोगों ने भागीदारी निभाई और योग सत्र को सक्रिय जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

योग सत्र के पश्चात किस प्रकार के भोजन का उपयोग किया जाना चाहिए इस संबंध में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी तरह का योग करने के पश्चात तेल युक्त पदार्थ नहीं लेकर अंकुरित अनाज व गुड़ का उपयोग किया जाना चाहिए अगर संभव हो तो इसमें कुछ सूखे मेवे का उपयोग किया जा सकता है। योग सत्र में भाग लेने वाले सभी लोगों को योग सत्र के पश्चात अंकुरित चना, मूंग, गुड़, खजूर एवं फल प्रदान किया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा बाढ़ के पश्चात गंदगी वाले क्षेत्र में ब्लीचिंग का किया गया छिड़काव, रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बागबेड़ा की निचले इलाकों में जहां बाढ़ के कारण गंदगी व बदबू का माहौल था उन स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ब्लीचिंग छिड़काव का कार्यक्रम हुआ।

श्री सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जो लोग बाढ़ के पानी के कारण किसी भी तरह की इन्फेक्शन या अन्य किसी शारीरिक समस्या के शिकार हैं वे बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 22 जून की सुबह प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निशुल्क दवा प्राप्त कर सकते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel