जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय मैं (PC) प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने की घोषणा हुई।
पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के चुनाव समिति के कोऑर्डिनेटर अंकित यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा 27 जून से 3 जुलाई तक नामांकन की प्रतिक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगा। 2 दिन के लिए स्कूटी होगी उसके बाद सभी लोगों को सिंबल के साथ मेंबरशिप का आईडी दे दिया जाएगा।
प्ले स्टोर में जाकर with iyc मार के उसमें सदस्य बनकर वोट कर सकते हैं सदस्यता शुल्क ₹50 रहेगा। प्रदेश का नॉमिनेशन का 7500 जिला का नॉमिनेशन 3000 विधानसभा का नॉमिनेशन 750 सौ रुपया रहेगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष जिला महासचिव विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव में चुनकर आएंगे एक वोटर छह लोगों को वोट करेंगे जो छः पद के लिए वोट होगा।
आज बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में युवा कांग्रेस का चुनावी प्रतिक्रिया के संबंध में पोस्टर वार का लांचिंग किया गया पूर्वी सिंहभूम के युवाओं से इस चुनाव प्रक्रिया में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।
चुनाव प्रभारी अंकित यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस मध्यम वर्गीय परिवार के युवाओं को राजनीति से जुड़ने का मौका देती है इसलिए युवा इस चुनावी प्रकरण से जुड़ें और एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू जिला अध्यक्ष, नीरज सिंह जिला महासचिव, सनी सिंह विधानसभा अध्यक्ष, नीरज कुमार अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, सफी अहमद खान, अनीश सिंह आदि मौजूद थे।