• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Thursday, June 26, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

झारखंड सरकार के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के अंतर्गत आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Manindar Manish by Manindar Manish
June 25, 2025
in प्रमुख समाचार
0

10 जून 2025 से 26 जून 2025 के अंतर्गत आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

READ ALSO

भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..

युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा शामिल हुए

नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है। हमारा लक्ष्य है कि राँची जिला के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा, नशे के खतरे से अवगत हो और एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करे:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजुनाथ भजंत्री

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजुनाथ भजंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया

जिला स्तरीय नशा मुक्त अभियान प्रतियोगिता में निम्न विजेता छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

रांची (झारखंड)। झारखंड सरकार के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान (10 जून 2025 से 26 जून 2025) के अंतर्गत राँची जिले में दिनांक 24 जून 2025 को आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, और ग्रामीण समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा शामिल हुए

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नशे के खिलाफ सामाजिक जागरुकता की महत्ता पर बल दिया और समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया

कार्यक्रम में राँची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, राँची जिले के निजी और सरकारी उच्च विद्यालयों के 300 प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, और ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्ण भागीदारी की।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), झारखंड द्वारा एक प्रभावी संबोधन प्रस्तुत किया गया। साथ ही, नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाने वाली एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जागरुकता प्रसारित की गई।

सीआईपी (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री) एवम रिनपास के प्रतिनिधियों ने नशे की लत से मुक्ति के उपायों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

सिविल सर्जन, सदर, राँची ने नशे के शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नशा छोड़ने के लिए व्यावहारिक उपाय जैसे परामर्श, पुनर्वास केंद्रों की भूमिका, और सामुदायिक समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया।

नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ समाज को जागरूक करने और युवाओं को नशामुक्त भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और नशे की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है। हमारा लक्ष्य है कि राँची जिला के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा, नशे के खतरे से अवगत हो और एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करे।”

उपायुक्त ने अपने संबोधन में नशे को सामाजिक बुराई के रूप में चिह्नित करते हुए इसके दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है। हमारा लक्ष्य है कि राँची जिला के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा, नशे के खतरे से अवगत हो और एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करे।”

उपायुक्त ने नशे की लत से मुक्ति के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्रों, परामर्श सेवाओं और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियानों की शुरुआत की घोषणा की।

जागरूकता रैली

कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के खिलाफ नारे और संदेश प्रदर्शित किए गए।

सभी उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजुनाथ भजंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

उपायुक्त ने सामुदायिक सहभागिता को इस अभियान की सफलता का आधार बताया। उन्होंने स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने घोषणा की कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूकता शिविर और कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी।

युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

उपायुक्त ने अपने संबोधन के अंत में युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमारा युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ नशे की गिरफ्त से मुक्त हों और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।” उपायुक्त ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी को आभार दिया गया।

तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और कठोर कार्रवाई पर प्रकाश डाला

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा ने नशे की तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और कठोर कार्रवाई पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी प्रेरित करने की अपील की।

यह कार्यक्रम नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाने और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। राँची जिला प्रशासन ने इस अभियान को निरंतर गति प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया

कार्यक्रम में आए सम्मानित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अभियान में जिले के सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा पेंटिंग क्विज वाद विवाद एवं निबंध लेखन के माध्यम से जन जागरूकता बनाने का प्रयास किया गया। इन बच्चों द्वारा 23 जून 2025 को जिला स्तर पर पेंटिंग क्विज निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया गया था।

जिला स्तरीय नशा मुक्त अभियान प्रतियोगिता में निम्न विजेता छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

👉🏻 (1) पेंटिंग पोस्टर मेकिंग- कोमल कुमारी (प्रथम), ज्योति तिर्की (द्वितीय), विभा कुमारी (तृतीय)।

👉🏻 (2) निबंध प्रतियोगिता- सविता कुमारी (प्रथम), खुशबू कुमारी महतो (द्वितीय ), ब्यूटी कुमारी (तृतीय)।

👉🏻 (3) क्विज प्रतियोगिता- आयुष कुमार (प्रथम), जया परवीन (द्वितीय), खुशबू कुमारी महतो (तृतीय)।

👉🏻 (4) वाद विवाद प्रतियोगिता- तान्या कुमारी (प्रथम), कीर्ति कुमारी (द्वितीय) कनिष्क कुमार मिश्रा (तृतीया)।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची, श्री प्रवीण पुष्कर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन सदर राँची, डॉ. प्रभात कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राँची, श्रीमती सुरभि सिंह, डीएसपी hq-1, श्री अमर कुमार पाण्डेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची, श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक राँची, श्री बादल राज, सहायक प्रशासक राँची नगर निगम राँची, श्री निकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राँची, श्री शिवेंद्र सिंह, रिनपास के प्रतिनिधि, सीआईपी के प्रतिनिधि, NCB झारखण्ड के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में आभर ज्ञापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राँची, श्री सुरभि सिंह द्वारा बेहद आकर्षक रूप से दिया गया।

जानकारी हो इस कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण शाखा राँची द्वारा किया गया था।

★ अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

Share

Related Posts

प्रमुख समाचार

भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..

June 25, 2025
प्रमुख समाचार

युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च

June 25, 2025
प्रमुख समाचार

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक, सांसद, जमशेदपुर, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल

June 25, 2025
प्रमुख समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण

June 24, 2025
प्रमुख समाचार

जनजातीय बहुल गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही भागीदारी

June 24, 2025
प्रमुख समाचार

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला

June 24, 2025
Next Post

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक, सांसद, जमशेदपुर, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

June 21, 2024

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रयागराज कराये जा रहे स्थायी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज मेला अधिकारी, कुम्भ मेला, श्री विजय किरन आनंद द्वारा किया गया– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

January 20, 2024

टीकमगढ़ बल्देवगढ़ जन्माष्टमी पर मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा प्रमुख सचिव हुए शामिल ।

September 9, 2024
मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

June 26, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..
  • युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च
  • जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक, सांसद, जमशेदपुर, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल
  • झारखंड सरकार के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के अंतर्गत आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
1058
2201365
Total Visitors
406
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.