राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची गंगा राम अस्पताल, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हाल चाल जानने

kamran

June 26, 2025

नई दिल्ली : माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का कुशल क्षेम जाना।

इस मौके पर उन्होंने श्री शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली।

माननीय राष्ट्रपति ने श्री शिबू सोरेन जी के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।