शक्तिनगर(सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर में अखिल भारतीय संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय प्रमुख राजेंद्र देव का आगमन हुआ। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित किया।
बृहस्पतिवार को उन्होंने वंदना सभा में अपने विचार रखे। उन्होंने छात्रों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ अपनी महान संस्कृति तथा परंपराओं का ज्ञान करने पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों के लिए भी भारतीय संस्कृति के ज्ञान का आवाहन किया। वंदना सभा में ककरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमापति त्रिपाठी द्वारा एवं आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल द्वारा किया गया। मध्याह्न बैठक में सभी निकटवर्ती विद्यालयों के प्रधानाचार्य की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।