Latest News

JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के महिला कमेटी की ओर से सोनारी में सावन महोत्सव

Follow

Published on: 22-07-2025


सावन क्वीन बनी प्रेमा वर्मा और रोशनी वर्मा

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के महिला कमेटी की ओर से आज न्यू सी पी क्लब सोनारी में सावन महोत्सव का कार्यक्रम किया गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ वीरांगना रानी अवंती बाई को दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास पूर्व जमशेदपुर और बिशेेष अतिथि जिला पार्षद बागबेड़ा कविता परमार तथा सम्मानित अतिथि बतौर जज के रूप में रविंदर कौर, सुदीप्ता चटर्जी, शशी खेड़ा और शिवानी गिरी ने कार्यक्रम को संपन्न कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन सीमा राज सिंह द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीता सिंह द्वारा किया गया।

सावन महोत्सव मे MRS सावन क्वीन
प्रथम- प्रेमा वर्मा, द्वितीय- सोनी राम वर्मा, तृतीय- बेबी राजेश्वरी स्थान पर रही।

Miss सावन क्वीन में प्रथम स्थान- रोशनी वर्मा, द्वितीय स्थान- राजश्री लोधी एवं तृतीय स्थान- सुप्रिया लोधी का स्थान पर रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष संगीता लोधी महिला महासचिव लक्ष्मी देवी और महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीता सिंह एवं राष्ट्र कमेटी एवं केंद्र कमेटी तथा युवा कमेटी एवं सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel