POLL DAY 11 Nov 2025
45- घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन- 2025
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु जिले में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी दलों द्वारा अंतरराज्यीय सीमाओं, चेकपोस्टों एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच एवं सतत कार्रवाई के तहत अब तक बड़ी मात्रा में नकदी, शराब, मादक पदार्थ एवं फ्रीबीज जब्त किए गए हैं।
विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अब तक निम्नलिखित सामग्रियों की जब्ती की गई है—
नकद राशि- ₹42 लाख 71 हजार रू
 शराब – 12,837 लीटर (बाजार मूल्य ₹10 लाख 11 हजार रू)
 ड्रग्स/मादक पदार्थ – ₹5 लाख 10 हजार रू
 फ्रीबीज/अन्य सामग्री – ₹2 करोड़ 33 लाख 38 हजार रू
 कुल जब्ती – ₹2 करोड़ 91 लाख 21 हजार रू
बता दें कि जिले में स्थापित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST), आबकारी विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला स्तरीय व्यय निगरानी दल द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि, धन या वस्तु वितरण की सूचना तुरंत सी-विजिल एप के माध्यम से दें। प्रशासन ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगा।
 
 








