प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एशियाई खेल 2026 में ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा और काइनन चेनाई को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सटीकता और टीम वर्क ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल राजेश जाधव, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु और कुशल दलाल को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तीनों कंपाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय तीरंदाजी ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही, पुरुषों की 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुनील कुमार को भी बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने पुरुषों की 90 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर कपिल पोखरिया की भी सराहना की। राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram