प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सीमा पर 30 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुलिस-एसएसबी खैराघाट की संयुक्त टीम की कार्रवाई, मोटरसाइकिल भी बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस और एसएसबी खैराघाट की संयुक्त टीम ने बुधवार को 30 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा नौ लीटर है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने राजमंदिर कला गांव के लकठहवा घाट के पास घेराबंदी की। इस दौरान दुर्गेश (25) पुत्र रोहित, निवासी राजमंदिर कला, थाना कोल्हुई को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 शीशी नेपाली शराब और मोटरसाइकिल संख्या UP58K-8872 बरामद हुई।कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने कोल्हुई थाने में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 157/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram