प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

जिस घर में उठनी थी दूल्हे की डोली, वहां चेन्नई से आई मौत की खबर युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, अप्रैल में होने वाली थी शादी

महराजगंज। जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट गांव में उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब रोजी-रोटी कमाने चेन्नई गए एक युवक की ट्रेन हादसे में मौत की खबर घर पहुंची। मृतक की पहचान नाइकोट निवासी रामदीप उर्फ विजय पासवान पुत्र सुक्खू के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियों में डूबे परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।मिली जानकारी के अनुसार विजय पासवान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए चेन्नई में रहकर काम करता था। वहां वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अगले वर्ष अप्रैल में बजनी थी शहनाई शादी से पहले ही उजड़ गया सुहाग परिजनों ने बताया कि विजय की शादी आगामी अप्रैल महीने में तय हो चुकी थी।घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और हर तरफ उत्सव का माहौल था। जिस युवती के हाथों में अप्रैल में विजय के नाम की मेहंदी सजनी थी। उसका सुहाग शादी के फेरों से पहले ही इस क्रूर हादसे ने उजाड़ दिया। बेटे के सेहरे का ख्वाब देख रहे माता पिता की आंखें अब उसके शव के इंतजार में पथरा गई हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे नाइकोट गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram