प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में गरजे सपाई, सीईसी का फूंका पुतला मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

महराजगंज। मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक और छीना-झपटी हुई।
मार्च जिला परिषद मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी के आरोपों की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतांत्रिक अधिकार है और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के कथित मामलों को लेकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता बरते जाने की मांग की। समाजवादी पार्टी पहले भी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत बूथ स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाने की घोषणा कर चुकी है।इसके बाद सक्सेना चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिस दौरान हल्की नोकझोंक हुई। पुलिस के रोकने से पहले ही पुतला जलाया जा चुका था।
इस दौरान पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय नौतनवा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद पूर्व विधायक श्रीपति आजाद सपा के वरिष्ठ नेता अमित चौबे,श्रवण पटेल, निर्मेष मंगल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram