प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

कोल्हुई में के0 एल0 पार्टी हॉल का भव्य शुभारंभ कौशल उपाध्याय और लीना उपाध्याय ने फीता काटकर किया उद्घाटन, व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

कोल्हुई में के0 एल0 पार्टी हॉल का भव्य शुभारंभ

कौशल उपाध्याय और लीना उपाध्याय ने फीता काटकर किया उद्घाटन, व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

महराजगंज। कोल्हुई बाजार में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। बृजमनगंज रोड पर दुर्गा मंदिर गेट के सामने स्थित केएल कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर बने केएल पार्टी हॉल का उद्घाटन कॉम्प्लेक्स के मालिक कौशल उपाध्याय और उनकी धर्मपत्नी लीना उपाध्याय ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।के0 एल0 पार्टी हॉल के उद्घाटन पर उपस्थित लोगों ने कौशल उपाध्याय और उनके परिवार को बधाई देते हुए इसे कोल्हुई बाजार के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत बताया। स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजन स्थल की उपलब्धता से लोगों को विभिन्न समारोहों के आयोजन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में पंडित सुरेंद्र पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल, उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष पशुपतिनाथ मद्धेशिया, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चुन्ना खा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम मिलन जायसवाल, डा0 धर्मेंद्र शाही नेशनल पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रोपराइटर दुर्गेश मिश्रा, फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष समीम राइन, मिठाई चाय विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया और केएल कॉम्प्लेक्स के मैनेजर धनंजय मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने केएल पार्टी हॉल के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताते हुए कौशल उपाध्याय और लीना उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram