प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

नवरात्र पर दिखी सद्भाव की मिसाल, आगाज़ फाउंडेशन ने कराया फलाहार


वसीम खान ने मां स्कंदमाता की महिमा बताई, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

महराजगंज। नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को आगाज़ फाउंडेशन के कार्यालय में फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की आराधना के महत्व पर चर्चा के साथ आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगाज़ फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान ने नवरात्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के धार्मिक महत्व को बताया। उन्होंने नवरात्र को शक्ति की उपासना और श्रद्धा का पर्व बताया।फाउंडेशन के महामंत्री जावेद कुरैशी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को माता रानी का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में शिक्षक नेता गंगाजल चौरसिया, माता बनैलिया समिति के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जायसवाल समाज के महामंत्री रिंकू जायसवाल, संवाददाता विजय बरनवाल, नगेंद्र गौड़, पूर्व सभासद भानु कुमार, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि, उमेश मद्धेशिया, जगदीश मद्धेशिया, महराज झिनक गौड़ और व्यापारी नेता सीताराम अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram