प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #4 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: नेताओं ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुखद और सफल दर्शन की प्रार्थना की

श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने बाबा बर्फानी से सभी यात्रियों की सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही, भगवान शिव से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है। जय बाबा अमरनाथ।” बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “ॐ नमः शिवाय! श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव एवं बाबा बर्फानी की असीम कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सफल, मंगलमय एवं पुण्य फलदायी हो। भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आध्यात्मिक ऊर्जा और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें तथा समस्त देशवासियों के जीवन में कल्याण और मंगल का संचार हो। हर-हर महादेव!” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान कर रहे समस्त श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन यात्रा आस्था, श्रद्धा, तप और आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम है, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का अनुभव कराती है। देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!” वहीं, बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु प्रस्थान करने वाले सभी श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि आपकी यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल हो। बाबा अमरनाथ का दिव्य आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे। हर हर महादेव!”(इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram