प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #4 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

फ्रिज लेकर निकला ई-रिक्शा चालक रास्ते से लापता, सीसीटीवी…

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी निवासी जगदीश के साथ फ्रिज की डिलीवरी के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। घर तक फ्रिज पहुंचाने के लिए बुक किया गया ई-रिक्शा चालक रास्ते से ही गायब हो गया। काफी तलाश और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चालक से संपर्क तो हुआ लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो फ्रिज पहुंचा और न ही पीड़ित से उसका दोबारा संपर्क हो सका।
पीड़ित जगदीश ने बताया कि रविवार को उन्होंने कोल्हुई-नौतनवा मार्ग स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से नया फ्रिज खरीदा। फ्रिज को घर तक पहुंचाने के लिए एक ई-रिक्शा बुक किया गया। फ्रिज ई-रिक्शा पर लादने के बाद वह स्वयं बाइक से अपने गांव पिपरा परसौनी के लिए निकल गए और रास्ते में ई-रिक्शा का इंतजार करने लगे।काफी देर तक ई रिक्शा न पहुंचने पर उन्होंने वापस कोल्हुई कस्बे में चालक की तलाश शुरू की। आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर ई-रिक्शा पिपरा रोड की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद पिपरा परसौनी सीमा तक एक व्यापारी के सीसीटीवी कैमरे में भी ई-रिक्शा नजर आया लेकिन उसके आगे किसी भी कैमरे में उसका पता नहीं चला।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर चौक थाना क्षेत्र के एक गांव चला गया था। ग्रामीणों एवं स्थानीय सहयोगियों के प्रयास से चालक से बातचीत भी हुई। बताया गया कि उसने सोमवार शाम तक पिपरा परसौनी पहुंचने का आश्वासन दिया था लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो वह फ्रिज लेकर पहुंचा और न ही पीड़ित जगदीश से उसका दोबारा संपर्क हो सका।घटना से परेशान जगदीश ने बीती दिन सोमवार को कोल्हुई थाने में तहरीर देकर फ्रिज की बरामदगी और ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram