प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

धान की रोपाई के बीच बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के चौकी एकसड़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरिहा कला में बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय गुलाम वारिस की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुलाम वारिस पुत्र वारिस अली अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे वह हाथ-पैर धोने के लिए खेत के पास स्थित पोखरे पर गया। आशंका है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। युवक को पोखरे से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पोखरे में डूबने का प्रतीत होता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम न कराने के संबंध में लिखित अनुरोध दिए जाने पर केवल पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। और स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram