प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील

जमशेदपुर, झारखंड। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, प्राप्ति तथा डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अभियान की गति और गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए।

उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा नहीं किया है, तो बिना विलंब अपने संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) के पास इसे जमा करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही एक सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram