प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : SIR अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा, विधायक पूर्णिमा साहू ने शक्ति केंद्र प्रभारियों को दिए अहम निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को टेल्को स्थित न्यू मार्केट हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा टेल्को मंडल एवं बिरसानगर मंडल के अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों से अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो और कोई भी वैध मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों एवं पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का संकल्प लिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram