प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : कोर्ट के पास से अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त

जमशेदपुर, झारखंड। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि छायानगर निवासी सुशील डे का जमशेदपुर कोर्ट के पास से अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों को अवगत कराते हुए सीतारामडेरा थाना में दैनिकी दर्ज की गई तथा पुलिस टीम का गठन कर सत्यापन और छापेमारी शुरू की गई। मौके पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि की, जिसके बाद सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

तेज कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसी दिन अपहृत सुशील डे को सकुशल बरामद कर लिया। आगे की जांच में 18 जुलाई 2026 को मामले के प्राथमिक अभियुक्त मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती तथा कृष्णा यादव उर्फ दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (JH05DA-4721) भी जब्त कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

छापेमारी दल का नेतृत्व सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने किया। टीम में सूरज प्रसाद, युवराज कुमार, अक्षय कुमार, मनोरंजन कुमार, शंकर ठाकुर तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनी मोहंती के विरुद्ध हत्या के प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामलों में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram