प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिमी व ईचागढ़ के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विशेष सहायता शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जमशेदपुर, झारखंड। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने जमशेदपुर पश्चिमी एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी मतदान केंद्रों का दौरा कर चल रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 18 एवं 20 जुलाई को विशेष सहायता कैंप लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक सहायता पहुंचे तथा विशेष सहायता शिविरों का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी एवं मतदाता हित को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम मतदान केंद्र स्थित विशेष सहायता शिविर में पहुंचकर पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

JAMSHEDPUR : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिम के विशेष शिविरों का किया निरीक्षण, एसआईआर कार्यों का लिया जायजा

जमशेदपुर, झारखंड। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड सुबोध कुमार ने शनिवार को 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 166, 167, 170, 171, 172, 173, 174 एवं 175 सहित अन्य कई मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने में दिए जा रहे सहयोग, प्रपत्रों के संकलन तथा उनके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की भी विस्तार से समीक्षा की।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा गणना प्रपत्रों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित संकलन और डिजिटाइजेशन किया जाए। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान को पूरी पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ संचालित करने पर बल दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram