SERAIKELA : आदित्यपुर में युवक हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
सरायकेला- खरसावाँ, झारखंड, जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोयडीह शीतल मंदिर के समीप हुए युवक हत्याकांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या-196/2026, दिनांक 18 जुलाई 2026, धारा 103(2)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।