अधिवक्ताओं से संवाद में बोले एसडीएम—जनहित और न्याय व्यवस्था सर्वोपरि

महराजगंज। नौतनवा तहसील में आयोजित रेवेन्यू बार एसोसिएशन के परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में नवागत उपजिलाधिकारी कुणाल ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं बार अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। नौतनवा तहसील सभागार में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने की जबकि संचालन कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने किया।बैठक में नवागत एसडीएम कुणाल ने अधिवक्ताओं से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।बार अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।इस दौरान तहसीलदार करण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अतिरिक्त नायब तहसीलदार सुदेव पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।